अवतार भड़ाना को राजनीतिक दल बदलने में माहिर माना जाता है। पिछले दिनों उनके भाई करतार सिंह भड़ाना ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी

Chhattisgarh National

हरियाणा : हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राजनीति में सक्रिय रहे फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई दिल्ली में अवतार भड़ाना को कांग्रेस में शामिल कराया और इस संबंध में एक पत्र जारी किया।

अवतार भड़ाना को राजनीतिक दल बदलने में माहिर माना जाता है। पिछले दिनों उनके भाई करतार सिंह भड़ाना ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

चुनाव के बीच थामा कांग्रेस का दामन
अवतार सिंह भड़ाना के कांग्रेस में शामिल होने से फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को फायदा मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ठीक चुनाव के बीच कांग्रेस का दामन थामा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *