दिल्ली : अभिषेक मनु सिंघवी को मिल सकता है ‘इनाम’,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से संसद के उच्च सदन से इस्तीफा देने का आग्रह किया है ताकि आप के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को पार्टी के दिल्ली कोटे से राज्यसभा भेजा जा सके। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने जनवरी में आप की ओर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। सीएम केजरीवाल ने अब स्वाति मालीवाल से राज्यसभा से इस्तीफा देने का आग्रह किया है। केजरीवाल वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को दिल्ली से राज्यसभा भेजना चाहते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के जरिए स्वाति मालीवाल तक यह संदेश भिजवाया है। मालीवाल इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके सिविल लाइंस आवास पर मिलने गई थीं। आरोप है कि वहां केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की।