राधिका खेड़ा के साथ हुई घटना शर्मनाक

Chhattisgarh

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पार्टी से कल शाम को स्थिफा दे दिया है और रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में हुई विवाद की आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से खुलासा की, राधिका खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाई है और सवाल भी खड़े किए हैं,जिस पर भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने महिला विरोधी का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कई मामले पर कांग्रेस पार्टी काटघड़े पर खड़ी रही है,राधिका खेड़ा के साथ हुई घटना शर्मनाक है।

पूर्व की घटना का जिक्र करते हुए संदीप शर्मा ने कहा भरे मंच में दिग्विजय सिंह ने पार्टी के महिला सांसद को टंचमाल कहा,इतनी बड़ी बात पर उनके शीर्ष नेतृत्व ने कोई संज्ञान नहीं लिया। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस महिला विरोधी है राधिका खेड़ा ने उनके केंद्रीय नेताओं को कॉल की लेकिन कोई भी नही सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *