प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को दी तीन चुनौतियां

Chhattisgarh

रायपुर : लोकसभा चुनाव की द्वितीय चरण का चुनाव पूर्ण,अब तृतीय चरण चुनाव 7 मई को होगी। राजनीतिक दल में बयान बाजी तेज, भाजपा ने एक वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो जारी किया है।

जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को दी तीन चुनौतियां ,,,

1. कांग्रेस देश को लिखित में गारेंटी दे कि वो संविधान बदल कर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे. देश को तोड़ने का काम नहीं करेंगे.

2. कांग्रेस देश को लिखित में गारेंटी दे कि वो SC, ST और OBC को मिलने वाले आरक्षण में सेंध मारी नहीं करेगी, उनका अधिकार नहीं छीनेगी डाका नहीं डालेगी.

3. कांग्रेस देश को लिखित में गारेंटी दे कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस और उनके साथियों की सरकार है, वो कभी भी वोट बैंक की गन्दी राजनीती नहीं करेगी. वो बैक डोर से OBC का कोटा काट कर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे.

अब इस पर कांग्रेस का क्या पलटवार होगा यह सवाल है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *