पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Chhattisgarh

सुकमा : दिनांक 28.04.2024 को सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ व आस पास के जंगल पहाड़ी में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी,बस्तर फाइटर एवं 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर रवाना हुई थी।ऑपरेशन के दौरान आज दिनांक 29.04.2024 के प्रातः लगभग 07:00 बजे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ , मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर हथियार सहित एक नक्सली एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद।मृत नक्सली के शव की शिनाख्तगी की जा रही है।सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अभी जारी है lविस्तृत जानकारी सुरक्षा बलों के वापसी पश्चात दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *