कई पोलिंग सेंटर्स में पुलिस वाले वोटर्स को धमका रहे : लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल

Chhattisgarh

राजनांदगांव : राजनांदगांव लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का आरोप  उन्होंने कहा कई पोलिंग सेंटर्स में पुलिस वाले वोटर्स को धमका रहे हैं,भाजपाई गुंडागर्दी कर रहे हैं,टेडेसरा मतदान केंद्र में मुझे भीतर जाने से रोका जा रहा था।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोट डाले जा रहे है,कांग्रेस-भाजपा सहित 41 प्रत्याशी मैदान में हैं, राजनांदगांव लोकसभा  के टेड़ेसरा मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में जमकर मारपीट हो गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *