संजय सिंह को दिल्ली के ILBS अस्पताल से लेकर पुलिस की टीम निकली.
संजय सिंह को अब तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है.
वहीं पर जब संजय सिंह का रिलीज ऑर्डर जब आ जाएगा तो उसपर हस्ताक्षर करके संजय सिंह रिहा होंगे.
फिलहाल इंतजार हो रहा है कि दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट से कब संजय सिंह का रिलीज ऑर्डर जारी होता है…
ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत की शर्तें तय की.
संजय सिंह को पासपोर्ट सरेंडर करना होगा – कोर्ट.
जांच अधिकारी को मोबाइल नंबर देंगे संजय सिंह- कोर्ट.
जांच में सहयोग भी करेंगे संजय सिंह – कोर्ट. केस में अपनी भूमिका के संबंध में टिप्पणी नहीं करेंगे-कोर्ट.
NCR छोड़ने पर यात्रा की जानकारी IO को देंगे- कोर्ट.
संजय अपनी लोकेशन शेयरिंग भी ऑन रखेगें- कोर्ट. राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत की शर्तें तय की……
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट किया. ‘संजय सिंह मामले में ED की वकील बांसुरी स्वराज’. ED के वकीलों में बांसुरी स्वराज का नाम – सौरभ. BJP की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ED की वकील- सौरभ. ‘मैंने कल ही कहा था भाजपा और ED एक ही बात है’…
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट से संजय सिंह का रिलीज ऑर्डर जारी हुआ.
संजय सिंह का परिवार और उनके वकील तिहाड़ जेल के लिए निकले.
संजय सिंह भी अस्पताल से तिहाड़ जेल के लिए निकल चुके हैं.