कांग्रेस के पास झंडा उठाने के लिए कार्यकर्ता नही वहीं बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने लगाया हर घर भाजपा का झंडा-केदार कश्यप

Chhattisgarh

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप लगातार लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बस्तर के गांवों में जनसंपर्क कर रहे है। शनिवार को मंत्री कश्यप बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कई गांवों में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार के विकास कार्यों की जानकारी क्षेत्र के लोगों को प्रदान की।

इसके साथ ही वन मंत्री केदार कशप ने भानपुरी मंडल के तहत बूथ क्रमांक 240-करन्दोला, 247- चपका, 249- मुंजला, 251-देवड़ा और बूथ क्रमांक 263 सोनारपाल में देवतुल्य कार्यकर्ताओं के घरों में भाजपा का झंडा लगाया।

कांग्रेस के पास झंडा उठाने के लिए कार्यकर्ता नही, हमने घरों घर लगाया भाजपा का झंडा

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता घरों घर पहुँच रहे हैं। आज बूथ स्तर पर घर-घर जा कर सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लगाया है। पूरा देश भगवामय हो गया है। जबकि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ाने के लिये नेता बहुत दूर की बात है आज कांग्रेस का झंडा उठाने के लिए उनके पास कार्यकर्ता नही है।

भारत के नवनिर्माण में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान

मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इस बार फिर से मोदी की सरकार बनानी है। बस्तर से महेश कश्यप को भारी मतों से जिताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाए।
वन मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। सभी विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

—-//—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *