जांजगीर :दिनांक ११जून २०१९ को चांपा जिले मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों का भुगतान हितग्राहियो को नही हो पा रहा है जिले के सभी ब्लाकों मे यह समस्या बनी हुई है इस मामले को लेकर आज
मालखरौदा के ब्लाक के छपोरा पंचायत के ग्रामिणों चक्का जाम कर दिया जिससे चंद्रपुर शिवरीनारायण मार्ग 8 घ्ंाटे तक बाधित रहा। आंदोलनकारियों की मांग थी कि उनके शौचालय निर्माण के भुगतान की राशि शिध्र प्रदान की जाए। पूरे आंदोलन का मोर्चा महिलाओ ने सम्हाल रखा था इस वजह से पुलिस और प्रशासन भी बेबस नजर आ रही थी। मौके पर पहुॅचे प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। दरअसल छपोरा पंचायत मे साढ़े 8 सौ शौचलय का निर्माण हुआ है इसमे से महज आधे लोगों को भुगतान किया गया है। ग्रामिणो के अनुसार पछिले दो साल से वे प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। गौरतलब है कि शौचालय निर्माण की मांग को लेकर छपोरा के ग्रामिणों का यह तीसरा आंदोलन है इसके बावजूद अभी भी भुगतान के लिए कोई पुख्ता वादा अधिकारी नही कर पाए।