रायपुर : रायपुर जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला, नहर पुलिया टेकारी के पास एक व्यक्ति नीले रंग की बैग में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा हैं कि सूचना तस्दीकी हेतु नहर पुलिया टेकारी के पास पहुचे जहां पर एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में कुछ सामान रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम मिथलेस यादव पिता देबू यादव उम्र 32 वर्ष निवासी- भिखनवली थाना बिरौल जिला दरभंगा बिहार हाल पता आर्यस राईस मिल चटौद थाना विधानसभा रायपुर थाना विधानसभा रायपुर जिला रायपुर का रहने वाला बताया तथा नीले रंग के बैग को चेक करने पर 31 पौवा बाम्बे गोवा व्हिस्की अंग्रेजी षराब सीलबंद हालत में प्रत्येक में 180 एमएल शराब भरा मिला. जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को आज दिनांक 25.03.24 को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।
जप्त मशरूका- 31 पौवा बाम्बे गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमती 3410 रूपये।
नाम आरोपी :
मिथलेस यादव पिता देबू यादव उम्र 32 वर्ष *निवासी- भिखनवली थाना बिरौल जिला दरभंगा बिहार हाल पता आर्यस राईस मिल चटौद थाना विधानसभा रायपुर थाना विधानसभा जिला रायपुर (छ.ग.)