रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने तिवारी नाला के समीप 15 लाख रूपये के सीसी रोड, नाली नवीनीकरण विकास कार्यों का

Chhattisgarh

रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू, गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद  पुरुषोत्तम बेहरा सहित जोन 3 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश अवधिया एवं नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 के तहत काली माता वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत तिवारी नाला के समीप 15 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क, नाली नवीनीकरण निर्माण से सम्बंधित नए विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  राकेश अवधिया को स्वीकृति अनुसार तत्काल नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग कर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित तय समयसीमा के भीतर प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *