रायपुर : एसएसपी आरिफ शेख ने जिले के 6 पुलिकर्मियों का तबादला किया है। इसमें 3 उप निरीक्षकों और 3 सहायक उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश के अनुसार एसआई कृष्ण कुमार साहू को थाना ताजनगर सिविल लाइन से आजाद चौक, एसआई झड़ीराम बंजारे को थाना आजाद चौक से थाना ताजनगर सिविल लाइन, एसआई डीडी कोसले को सिविल लाइन थाने से सिलयारी चौकी धरसीवां का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह एएसआई महेन्द्र मिश्रा को सिलयारी चौकी से थाना खरोरा, एएसआई घनश्याम मिश्रा को पुरानी बस्ती से थाना खरोरा व एएसआई श्रवण मिश्रा को थाना राजेन्द्र नगर से सिविल लाइन भेजा गया है।