नगर निगम जोन 8 ने वार्ड 20 के कोटा में शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाई गयी बाउंड्रीवाल को तोड़ा

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के तहत कोटा क्षेत्र में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 150/3 पर लक्ष्मी देवी सोनवानी द्वारा कब्जा जमाकर बनवाई गयी बाउंड्रीवाल को नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर कार्यपालन अभियन्ता  अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में स्थल पर पहुंचकर श्रमिकों की सहायता से अभियान चलाकर बाउंड्रीवाल तोड़कर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करवाने की कार्यवाही की गयी है एवं इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया है.नगर निगम द्वारा कब्जामुक्त करवाई गयी शासकीय भूमि पर सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *