बंदेपारा के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच हुई मुठभेड़

Chhattisgarh

बीजापुर : थाना मद़देड क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड-बंदेपारा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी प्रभारी DVCM नागेश, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ,एवं अन्य 15-20 सशस्त्र माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।

सर्चिंग के दौरान दिनांक 17.10.2023 के सुबह बंदेपारा के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच हुई मुठभेड़, माओवादी कोरंजेड-बंदेपारा के जंगल में कैम्प लगाये हुए थे।

मुठभेड़ पश्चात सर्चिंग अभियान जारी है । विस्तृत रिपोर्ट पृथक से बल वापस लौटने के पश्चात् दी जावेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *