रायपुर– सडडू के बीएसयूपी वृंदावन कालोनी में नगर निगम से आने वाले टैंकरो की पानी को गंदा होने की अफवाह फैलाकर एक व्यक्ति फार्म हाउस के बोर से पानी बेचता पाया गया। षिकायत मिलने पर निगम के अफसरों ने उसे जमकर फटकार लगायी। साथ ही उसके खिलाफ थाने में भी षिकायत की गई है।
आरोपी का नाम श्री मनमंत पाण्डेय पिता श्री महादेव पाण्डेय है। वह वृंदावन बीएसयूपी के बगल में स्थित श्री मोनमोती पाण्डेय के फार्म हाउस का चौकीदार है। निगम के जोन 2 के जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय ने बताया कि निगम द्वारा बीएसयूपी कालोनी में 12 टैंकर हर दिन भेजे जा रहे है। इतना पानी वहां के लिये पर्याप्त है। आरोपी लोगो को गुमराह कर रहा था कि टैंकरो का पानी गंदा है इससे बीमारियां हो सकती है। इससे घबराकर 8 – 10 लोग फार्म हाउस से पानी खरीदकर ला रहे थे। वह एक बाल्टी पानी का 5 रू. वसूल रहा था। आज इसकी षिकायत मिलने पर उसके खिलाफ पुलिस में षिकायत की गई। साथ ही कालोनी के नागरिको को भी समझाईष दी गई कि निगम के टैंकरो का पानी पूर्णतः स्वच्छ है। साथ ही यह भी समझाईष दी गई कि आरोपी द्वारा अपने फायदे के लिये लोगो को गुमराह किया जा रहा है।