10 वीं एवं 12 वीं के प्रतिभावान उत्कृष्ट छात्र एवं छात्राओं को मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया करेंगे सम्मानित

Chhattisgarh

रायपुर : आरंग विधायक व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड में वर्ष 2022-23 में आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 10 वीं एवं 12 वीं के प्रतिभावान उत्कृष्ट छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करेंगे। कल 22 सितम्बर 2023 को दोपहर 1 बजे आरंग के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग छ.ग. शासन के हाथो प्रतिभावान छात्रो को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, हेमलता डूमेन्द्र साहू, सभापति शिक्षा विभाग, जिला पंचायत सदस्य  दुर्गा राय, अनीता थानसिंह साहू,  केशरी मोहन साहू, माखन कुर्रे, द्वारिका साहू संचालक अपेक्स बैंक रायपुर, देवनाथ साहू मण्डी अध्यक्ष, भूषण साहू अध्यक्ष अन्य पिछा वर्ग, ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत आदि मौजूद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *