रायपुर : प्रियंका गांधी राजधानी रायपुर पहुंची।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रियंका गांधी आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी।
एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, सुशील आनंद शुक्ला आदि मौजूद थे।