जोगी कांग्रेस पार्टी से भाजपा शामिल हुए विधायक धरमजीत सिंह द्वारा तखतपुर विधानसभा से टिकिट मांगने पर क्षेत्र के भाजपाइयों का विरोध

Chhattisgarh

चित्रा पटेल: रायपुर ब्रेकिंग : एक विरोध पत्र बडा तेजी से वायरल हो रहा है। यह पत्र बीजेपी नेताओं का तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का है, जो कि बीजेपी अध्यक्ष को लिखा गया है। धरमजीत सिंह लोरमी विधायक (पूर्व जोगी  कांग्रेस पार्टी के नेता ) ने पिछले महीने ही बीजेपी में शामिल हुए थे ,

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तखतपुर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से टिकट की मांग की है जिसका विरोध तखतपुर के बीजेपी नेताओं  ने लिखित में विरोध जताया है।

तखतपुर के भाजपा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित पूरे बीजेपी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं ने रायपुर कार्यालय में  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित , बीजेपी प्रदेश प्रभारी को विरोध पत्र सौंपा है  और मांग किया है कि  बाहरी प्रत्याशी तखतपुर विधानसभा में नहीं चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *