ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का प्रयास, पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत

Chhattisgarh

रायपुर : शंकरनगर निवासी जसविंदर सिंह चावला ने बताया कि उनकी भूमि-स्वामी हक़ की ज़मीन जिसका तहसीलदार कार्यालय ,रायपुर से 10 साल पूर्व सीमांकन-बटांकन हो चुका है, उस पर भू-माफिया दीपक अग्रवाल काफी समय से नज़र थी और उसी के चलते उसने सुनियोजित तरीके से रोड-रास्ते का खाता खरीदकर एवं राजस्व विभाग से सांठ-गाँठ कर कब्ज़ा करने का प्रयास किया जिसकी शिकायत चावला द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख से की गयी। चावला ने बताया कि दीपक अग्रयाल द्वारा शहर में रोड-रास्ते का खाता खरीदकर और राजस्व विभाग से सांठ-गाँठ कर दूसरे की ज़मीन में बैठने का पूर्व में भी कई बार प्रयास किया जा चुका है एवं गोंदवारा व गोगांव क्षेत्र में इसका पूरा आतंक फैला हुआ है एवं आम आदमी इसके खिलाफ थाने जाकर शिकायत करने से डरता है क्योंकि दीपक अग्रवाल द्वारा खुले आम यह कहा जाता है कि उसे बड़े-बड़े अधिकारी व मंत्रियो का संरक्षण प्रापत है एवं रायपुर शहर में उसका कोई भी कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता व आतंक का माहौल बनाने के लिए हर समय 8 से 10 बाउंसर्स को अपने साथ में रखा जाता है। कल भी दीपक अग्रवाल द्वारा सीमांकन का आदेश ज़ारी होने के बाद 40 बाउंसर्स के साथ मौके पर उपस्थित जसविंदर चावल से झुमा-झटकी कर मारपीट कर गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी दी गयी परंतु इस घटना को देख रहे स्थानीय नागरिक दीपक अग्रवाल एवं 40 बाउंसर्स पर भड़क गए जिसके कारण दीपक अग्रवाल व बाउंसर्स को उलटे पाँव भागना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *