एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन राष्ट्रपति से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

Chhattisgarh

रायपुर- एम.ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की.

दरअसल राष्ट्रपति को पत्र भेजकर संगठन के पदाधिकारियों ने समय मांगा था. जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति रायपुर प्रवास के दौरान मिलने का समय दिया था. 1 सितंबर को राजभवन में राष्ट्रपति से छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की. एम. ए. छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने बताया की पूर्व मे ही राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची मे शामिल करने के लिए राष्ट्पति  को एक चिट्ठी लिखकर अवगत कराया गया था जिसे पढ़कर हमें मिलने का समय तुरंत ही प्रदान किया गया. संगठन की ओर राष्ट्रपति को बैलगाड़ी का प्रतीक भी भेंट किया गया.

गौरतलब है की राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी अब तक आठवीं अनुसूची मे शामिल नई हो पाई है. और इस मांग को लेकर संघर्ष जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *