रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पूर्वाह्न अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति का किया आत्मीय स्वागत।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया।
नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आगामी 2 सितंबर को आयोजित होने वाले राजीव युवा मितान सम्मेलन के कव्हरेज हेतु कृपया आप अपने संस्थान के एक संवाददाता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर तथा ओ.बी.वैन प्रवेश हेतु ओ.बी. वैन का नम्बर तथा वाहन चालक/तकनीशियन/ओ.बी.इंजीनियर को नामित करते हुए उनके पासपोर्ट साईज के दो-दो फोटोग्राफ्स (पदनाम, मोबाईल नम्बर सहित) जिला जनसंपर्क कार्यालय, संवाद भवन, प्रथम तल महिला थाने के पास रायपुर में दिनांक 31 अगस्त 2023 दोपहर 2 बजे तक प्रदान कराने का कष्ट करें ताकि प्रवेश पत्र बनवाएं जा सके।
रायपुर महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया ।