बिलासपुर : लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर चीज की समझ और ज्ञान है, मुख्यमंत्री की लोग तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं। बिलासपुर दौरा पर थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। दरअसल एक विडियो तेजी से वायरल हो रही है। बिलासपुर में हेलीकॉप्टर से उतर कर वे जैन इंटरनेशनल स्कूल स्थित हेलीपैड पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करने लगे । अचानक उसी दरम्यान एक सांप उनके पैरों तक पहुंच गया । सांप देखते ही सभी लोग घबरा कर भागने लगे । कुछ लोग सांप को मारने की कोशिश कर रहे थे । लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें रोका और कहा, ‘डरो मत, ये पिरपिटि है, यह काटेगा नहीं । इसे आप लोग चोट मत पहुंचाओ, पिटपिटि को मारा नहीं जाता ।’ बचपन में हम इसको जेब में लेकर घूमते थे । इसके बाद अधिकारी सांप को एक तरफ कर देते हैं और वो चला जाता है । लोग सीएम की हिम्मत और समझ की तारीफ कर रहे हैं ।