छत्तीसगढ़ : रायपुर कांग्रेस पार्टी में 04 नवम्बर जब से कांग्रेस ने बिलासपुर में शैलेष पांडेय को टिकट दिया है…कांग्रेस के भीतर सर फुटौव्वल कम ही नहीं हो रहा। पहले कांग्रेस भवन में तोड़फोड और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी और धरना हुआ…तो अब कांग्रेस के प्रत्याशी और दावेदारों में ही भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी भयानक थी, पूरे कांग्रेस भवन में गंदी-गंदी गालियां गूंजने लगी। गालियां ऐसी थी, कि मौजूद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं और नेता शर्मिंदा होकर मुंह छुपाकर निकलने को मजबूर हो गयी।

ये घमासान कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय और अशोक अग्रवाल के बीच हुआ। दोनों के बीच आज कांग्रेस भवन में जोरदार तरीके से लड़ाई हो गयी। दरअसल हुआ यूं कि कांग्रेस भवन में चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठक रखी गयी थी। सभी सीनियर लीडर तय वक्त 12 बजे पहुंच चुके थे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय वहां से गायब थे। काफी देर तक सभी कांग्रेस नेता इंतजार करते रहे, उसके बाद शैलेश पांडेय और अशोक अग्रवाल आपस मे भीड़ गये