सूरजपुर । बेलतरा दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत व घायल कार्यकर्ताओं के परिजनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह 1:30 बजे सूरजपुर में मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज सुबह अपोलो अस्पताल बिलासपुर में, सड़क हादसे में सूरजपुर के घायल कार्यकर्ताओं से मिले।साथ में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बिलासपुर जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।
दरसल कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आए और उन्होंने शासकीय कार्यक्रम के बाद , भाजपा के कार्यक्रम जनसभा को सम्बोधित किया,इस सभा में शामिल होने के लिए आ रहे थे तो रास्ते पर एक्सीडेंट हुआ जिसमें भाजपा कार्यकर्ता धायल हुए और कुछ लोगों की मौत हो गई, भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए सयायता राशि देने की घोषणा की और आज उन्हीं दिवंगत व घायल कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे हुए हैं भाजपा नेता