राजनाथ सिंह ने की रमन की तारीफ, रमन का चेहरा फिर किया सामने

Chhattisgarh

कांकेर : मिशन 2023, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होना है। राजनीतिक पार्टी सभी अपने कमरकस लिए हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ स्तर पर मजबूत कर रहे हैं और जनसंपर्क का डोर टू डोर जारी है, वही भारतीय जनता पार्टी की बात कहे तो लगातार केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं और नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया रहा है। कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग जिला पहुंचे हुए थे और 30 जून को जेपी नड्डा ने बड़ी आम सभा को संबोधित किया है। आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर पहुंचे हुए हैं कांकेर की भूमि में उन्होंने बड़ी आमसभा को संबोधित किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कांकेर में बड़ी सभा को संबोधित करते हुए शहिद वीरों को नमन करते हुए धर्मांतरण प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री सड़क योजना को लेकर राज्य सरकार को जमकर घेरा, वही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भ्रष्टाचार,सीडी और ई डी करार दिया,,, कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको घर दे रही है केंद्र सरकार लेकिन छत्तीसगढ़ के आदिवासियों,जनता को नहीं मिल रहे तो इसका कारण भूपेश बघेल है , उन्होंने राज्य सरकार पर इशारा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बंद होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के 15 साल शासन को याद दिलाते हुए कहा कि 15 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास हुए हैं,1 रुपए में सबको चावल दिया,वही डॉक्टर रमन सिंह की तारीफ करते हुए चेहरे को सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *