सैलजा की ओर से मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड मांगने के सवाल पर सीएम का बयान

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग-सैलजा की ओर से मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड मांगने के सवाल पर सीएम ने कहा-कुमारी सैलजा लगातार समीक्षा कर रही हैं. मंत्रियों और मेरे साथ भी बैठक कर चुकी हैं. उस सिलसिले में वे जानकारियां ले रही हैं

धर्मान्तरण के सवाल पर सीएम ने कहा-भाजपा के 15 सालों में सर्वाधिक चर्च बने हैं. भाजपा के 15 सालों में सबसे ज्यादा धर्मान्तरण हुआ।

एमएसपी बढ़ोतरी पर सीएम ने कहा-मोदी सरकार ने एमएसपी सिर्फ 7 प्रतिशत बढ़ाया है. 5 साल जितना बढ़ाये उतना भी अभी नहीं बढ़ाये. एमएसपी स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक होना चाहिए, कमसे कम 300 रुपये एमएसपी बढ़ाना था, ये बढ़ोतरी नाकाफी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चुनौती पर सीएम ने कहा-किस मंच में आना चाहते हैं बताए, हम चुनौती स्वीकार करते हैं. उनसे बहस के लिए तैयार है. हमारा कोई भी कार्यकर्ता उनसे बहस कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *