मंत्री टेकाम ने कहा मुद्दा विहीन भाजपा भगवान राम पर राजनीति कर रही है,15 सालों में उन्होंने तो खुद कुछ नहीं किया

Chhattisgarh

रायगढ़ : छत्तीसगढ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम जिला रायगढ़ शहर  के नटवर स्कूल पहुंचे नटवर स्कूल की स्थापना आजादी के बाद करीबन 1956 मे हुई थी , काफी पुराना  स्कूल नटवर स्कूल , नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही आज रायगढ़ शहर के कई शासकीय स्कूलों की निरीक्षण स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम ने स्कूली बच्चों के लिए गदवेश बुक , फर्नीचर , स्कूली बच्चों का ड्रेस , ग्रन्थालय आदि का निरीक्षण की।

उसके बाद रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम ने  रामायण महोत्सव स्थल का निरीक्षण की।क्षेत्र के विधायक प्रकाश नायक, महंत रामसुंदर दास व साथ मे कलेक्टर सुब्रत साहू , मंत्री के निजी सहायक आलोक बंजारा,एसडीएम गहन शर्मा , और स्थानीय  तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री टेकाम ने कहा त्रिदिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव स्थल आज निरीक्षण किया,स्थल की तैयारी लगभग अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है।राम भक्त भगवान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ से 1 जून को  कार्यक्रम शुरू होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति सीएम भूपेश बघेल होंगे। तीसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय राम कथा मंडली की कार्यक्रम आयोजित होगी। लोग काफी उत्साहित हैं इस कार्यक्रम को लेकर,और सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है।

वहीं उन्होंने मीडिया से सवालों पर भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री टेकाम ने कहा मुद्दा विहीन भाजपा भगवान राम पर राजनीति कर रही है। 15 सालों में उन्होंने तो खुद कुछ नहीं किया , राम के नाम पर राजनीति करते हैं , वोट मांगते हैं , लेकिन हमारी सरकार ने हम राम वन गमन पथ को विकसित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *