बीजापुर से बड़ी खबर, नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल होने की खबर

Chhattisgarh

बीजापुर : पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर. मुठभेड़ में कोबरा 202 बटालियन के 2 जवानों के जख्मी होने की भी मिल रही है सूचना. घायल जवानों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए जाने की चल रही है तैयारी. घायल जवानों के नाम नकुल और मोहम्मद शाहीद. SP सहित CRPF के आला अधिकारी पहुंचे जिला चिकित्सालय. गंगालूर थानाक्षेत्र के पुसनार थानाक्षेत्र का मामला।

जिला-बीजापुर मूठभेड़, दिनांक 21/05/2023 को जिला-बीजापुर अंतर्गत पुलिस थाना गंगालुर क्षेत्र के पुसनार एवम् हिरोली के बीच सुरक्षा बल को क्षति पहुँचाने के लिए माओवादियों द्वारा IED लगाने की आसूचना पर सर्चिंग अभियान हेतु पुसनार कैंप से DRG, CoBRA बल को रवाना किया गया था, इसी दौरान सायंकाल लगभग 8 बजे माओवादियों ओर सुरक्षा बल की मूठभेड़ हुई l जिसमें कोबरा बल के 2 जवानो को हाथ ओर पैर पर चोट आई है, जिन्हें ईलाज हेतु जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है, जो ख़तरे से बाहर है। इस कार्यवाही के दौरान 2-3 माओवादियो के भी घायल होने की संभावना है, तत्संबंध में सर्चिंग अभियान जारी है।

*Details of Injured CoBRA 202 Battalion Jawan*

01) Constable Nakul

02) Constable Mohammad Shahid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *