उत्तर प्रदेश : अफजाल अंसारी को हिरासत में लिया गया. अफजाल अंसारी को गाजीपुर जेल भेजा जाएगा. गाजीपुर से बीएसपी सांसद हैं अफजाल अंसारी. गाजीपुर लोकसभा सीट अब रिक्त होगी. अफजाल अंसारी की भी सांसदी जाना तय.जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा को हराकर जीते थे अफजाल अंसारी. मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी को सजा सुनाए जाने के बाद SP, गाजीपुर, ओमवीर सिंह ने कहा कि जेल में सुरक्षा के सारे प्रबंध है. उन्हें जेल में पूरी सुरक्षा दी जाएगी. पूरे जनपद में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है. कानून व्यवस्था बनी रहेगी. स्थिति बिल्कुल ठीक है.