*अतीक़ अहमद के बेटे की ‘मुठभेड़’ में मौत पर बोले ओवैसी- बीजेपी धर्म के नाम पर एनकाउंटर कर रही है…*
UP : मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा “क्या बीजेपी उन लोगों को भी गोली मारेगी जिन्होंने जुनैद और नासिर को मारा। जुनैद और नासिर को मारने वालों का तुम एनकाउंटर नहीं करोगे क्योंकि तुम मज़हब के नाम पर एनकाउंटर करते हो। मारो उनके कातिलों को। नहीं मारोगे, अबतक एक पकड़ा गया, नौ गायब, नहीं करोगे।”
उन्होंने कहा, “ये कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, तुम संविधान का एनकाउंटर करना चाहते हो, तुम कानून को कमज़ोर करना चाहते हो। फिर कोर्ट किसलिए है..सीआरपीसी, आईपीसी किसलिए हैं, जज किसलिए हैं।”
“अगर तुम फैसला करोगे कि गोली से इंसाफ़ करोगे, तो बंद कर दो अदालतों को…आप पकड़ो मुजरिम को, कोई कत्ल करता है तो सज़ा दिलाओ मुजरिम को।”
इससे पहले समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पुलिस की कार्रवाई को झूठा ‘एनकाउंटर’ बताया था।