जगदलपुर में महिला की मौत, बाथरूम में मिली जली हुई लाश

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर मंगलवार की सुबह एक महिला ने अपने घर के बाथरूम में आग लगा ली। घर से धुआं निकलता देख मकान मालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जहां परिजन घर पहुंचे तब तक महिला पूरी तरह से जल चुकी थी, और कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। यह घटना शहर के लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी सुनीता बजाज पति विनोद बजाज आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के बाथरूम में जाकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। घटना की जानकारी मकान मालिक ने उसके बाद बेटे और पति को दी। घर आने पर उन्होंने देखा कि सुनीता ने बाथरूम में आग लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी लगते हैं फायर बिग्रेड के साथ ही 112 डायल मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस की टीम भी मामले की जांच करने पहुंची।

बताया जा रहा है कि महिला शायद किसी बीमारी के चलते परेशान थी और लगातार उसका इलाज चल रहा था। मामले की जानकारी के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर बी सूरी बाबू भी घटनास्थल पहुंचे। जहां परिजनों के साथ ही घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पीएम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर भेज दिया गया। वहीं परिजनों से बताया कि अब तक महिला के हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है? पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *