भाजपा द्वारा रवीन्द्र चौबे के स्वास्थ्य लाभ की कामना

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, लाभचंद बाफना आदि ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्य के कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा है कि ईश्वर की कृपा से  चौबे शीघ्र ही स्वस्थ होकर प्रदेश के हित में काम करने हमारे बीच सक्रिय होंगे। विदित है कि कृषि मंत्री चौबे लखनऊ प्रवास के दौरान स्वास्थ्य बिगडऩे पर पीजीआई हास्पिटल में उपचारार्थ भर्ती कराये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *