बीजापुर : दिनांक 07-01-2023, आज नेलसनार-मिरतुर-गंगालूर मार्ग पर डीआरजी, थाना मिरतुर और कैम्प ऐटेपाल छसबल 9/सी समवाय की टीम एरिया डॉमिनेशन, रोड पेट्रोलिंग पर निकली थी ।
रोड पेट्रोलिंग और डि-माईनिंग की कार्यवाह के दौरान बेचापाल-ऐटेपाल के मध्य मुण्डा तालाब के पास से रोड के बीचो -बीच माओवादियों द्वारा लगाये गये 25 किग्रा का आईईडी सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया । आईईडी कमाण्ड सिस्टम से लगाया गया था जिसका स्वीच 100 मीटर दूर लगाया गया था । माओवादियों द्वारा लगाये गये इस आईईडी में विशेष बात यह थी कि आईईडी एवं इलेक्ट्रिक तार को कार्बन में लपेट कर लगाया गया था जिससे आईईडी मेटल डिटेक्टर से डिटेक्ट न हो पाये, सुरक्षा बलो की सतर्कता, सूझबुझ से आईईडी बरामद किया गया जिसे मौके पर बीडीएस मिरतुर की टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया ।