संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए : सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh

रायपुर : एंकर:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गारियाबंद जिले के दौरे पर रवाना हुए. गरियाबंद जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.दौरे में रवाना होने से पहले पत्रकारों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है.

अमितशाह के प्रवास को लेकर मुख्यमंत्री ने कसा तंज 

भारतीय जनता पार्टी जहा जहा चुनाव हारे है वहा वहा फोकस कर रहे है।अमित शाह भी उसी के तहत आ रहे है..प्रोटोकॉल के हिसाब से मैं भी जाऊंगा..2 बजे रविंद्र चौबे जायेंगे और शाम को मैं भी जाने की कोशिश करूंगा।

लोकसभा की तैयारी के हिसाब से अमितशाह आ रहे है.धर्मांतरण और संपरदायिकत ये 2 मुद्दे है जिन्हे लेकर भाजपा चल रही है. इन दोनो मुद्दे पर भाजपा की मास्टरी है  पर हमारे मुद्दे कई है जिन्हें हम लेकर चल रहे है लेकिन हमारी पार्टी ने विभिन्न मुद्दों और विभिन्न वर्ग के लोगो के विकास पर फोकस किया है…जैसे गरीब, किसान,शिक्षा बेरोजगारी, और संस्कृति. मुख्यमंत्री ने आदिवासी क्षेत्रों में राज्यपाल के दौरे पर कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने अधिकारों का ध्यान रखना चाहिए.उसमे अतिक्रमण नहीं करना चाहिए.राज्य सरकार से सवाल करना उनके अधिकारों के बाहर है.बिल पारित होने के बाद हस्ताक्षर करना चाहिए.ये राजभवन के माध्यम से राजनीति कर रहे है.राज्यपाल फील्ड में जाकर काम नही करती.फिल्ड में उतर कर काम करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि की होती है।बाकी राज्यों में तो राज्यपाल हस्ताक्षर कर रहे है.पर यहा राज्यपाल राजनीति कर रही है.न्यायपालिका और विधायिका के दायरे में रहकर सबको कार्य करना है.राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में यह है उनका फील्ड का काम नही है.

माइनिंग ब्लाक में आई तेजी पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा

राज्य की संपदा में आम जनता का अधिकार है.यहां मिनरल की कोई कमी नहीं है.और इन्हीं संशाधनो से पिछली सरकार ने बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनाई है.हमारे पास जो संसाधन है उसे हमने आम जनता मजदूरों गरीबों के लिए योजना बनाई.हमारी वित्तीय व्यवस्था बेहतर है…

भर्ती में हो रही देरी पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है.भारतीय जनता पार्टी के लोग पिछले दरवाजे से राजनीति कर रही है.अब तो कॉलेज का एडमिशन भी इससे प्रभावित हो रहा है.भाजपा नहीं चाहती युवाओं को उनका अधिकार मिले.हम भी लगातार अब इंतजार कर रहे है कुछ तो रास्ता निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *