2 किलो ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार : डी सी पटेल की कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 0 4.01.23, कबीरनगर थाना पुलिस को सूचना सूचना मिलते ही नगर क्षेत्रांतर्गत अटल आवास कालोनी स्थित शिव मंदिर पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है , जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल द्वारा थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व  कबीर नगर पुलिस   टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विकास देशमुख उर्फ गोलू निवासी गुढियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पॉलीथीन की तलाशी लेने पर पॉलीथीन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर *आरोपी विकास देशमुख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 02/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत वाल्मिकी नगर स्थित शमशान घाट पास *आरोपी बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 03/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. विकास देशमुख ऊर्फ गोलू पिता असवंत देशमुख उम्र 24 वर्ष निवासी पार्वती नगर थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।*

*02. बालकृष्ण सिन्हा उर्फ बिल्लू पिता स्व. रामसुमेर सिन्हा उम्र 27 वर्ष साकिन ब्लक 5/100 अटल आवास थाना कबीर नगर जिला रायपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *