छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार

Chhattisgarh

रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस का जो सौगात मिली है के लिए भाजपा के सांसद, विधायक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय,राजनांदगांव में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। निर्धारित समय अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का दुर्ग रेलवे स्टेशन में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल,राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, व भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन व भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन, रायपुर रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी रेलवे स्टेशन में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, तिल्दा रेलवे स्टेशन में रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, गुलाब टिकारिया, भाटापारा रेलवे स्टेशन में विधायक शिवरतन शर्मा व जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, बिल्हा रेलवे स्टेशन में विधायक धरमलाल कौशिक व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, दाधा पारा रेलवे स्टेशनएवं बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री माननीय विधायक पुन्नु लाल मोहले, विधायक रजनीश सिंह, विधायक डाक्टर कृष्ण मूर्ति बांधी व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात छत्तीसगढ़ की जनता को देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत आभार माना। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा यह प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *