प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त की

Chhattisgarh

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का आज शनिवार 10 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे देहावसान हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं तथा रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

श्रद्धेय कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आमजनों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में रखा गया है। कल रविवार को दोपहर 1 बजे उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *