अंबिकापुर में हुई 4 बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री हुए चिंतित, सीएम को घटना की जानकारी दी जिसके बाद स्वयं अंबिकापुर के लिए हुए रवाना

Chhattisgarh

रायपुर : अंबिकापुर में हुए चार बच्चों की मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एक्शन मोड पर नजर आए। वे इस घटना से हुए चिंतित और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घटना की पूरी सूचना दी जिसके बाद मंत्री सिंहदेव स्थिति को जानने के लिए अंबिकापुर के लिए रवाना हुए।

सरगुजा के अंबिकापुर में आज सुबह ही चार बच्चों की मृत्यु की खबर सबको दहला देने स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एक्शन मोड पर हैं,  किन परिस्थितियों में बच्चों की मौत हुई, यह दुखत घटना है। इसके लिए विभाग के सचिव को दिया निर्देश कहा जांच टीम तुरंत गठित की जाए और मौत किन किन कारणों से किन परिस्थितियों में हुई उसकी पूरी जांच हो। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने तुरंत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मोबाइल पर घटना की सूचना दी और स्वयं अंबिकापुर के लिए हेलीकाफ्तर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा की, कहा आज सुबह मौत हुई चार बच्चों की वेंटीलेटर में थे और आईसीयू में थे बच्चे एक बच्चे एनेसिसिया और एक बच्चा हार्ट का  प्रॉब्लम था। हॉस्पिटल में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधाएं भी है , बच्चों की मौत हुई वह कारण क्या है यह जांच की विषय है, इसलिए  मैं स्वयं स्थिति को जानने के लिए अंबिकापुर सरगुजा जा रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *