मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया एक टूल्स हैं : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

Chhattisgarh

मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया एक टूल्स  हैं ,उनका खुद का कोई विवेक नहीं , छमा के पात्र हैं मंत्री शिव कुमार डहरिया , जैसा जैसा मंत्री रविंद चौबे बोलते हैं वैसा वैसा करते हैं : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

रायपुर : आरक्षण विधेयक पास को लेकर राज्य सरकार ने दो दिवसीय विषेश सत्र बुलाई थी । आज विशेस सत्र का दूसरा दिन। आज ऐतिहासिक दिन रहा है। विधेयक पेश होने के बाद पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार का माहौल,सदन में गहमा गहमी की माहौल, मंत्री शिव कुमार डहरिया और अजय चंद्राकर के बीच जमकर हंगामा हुई धक्का-मुक्की की माहौल भी बनी, पूर्व मंत्री व विधायक व भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिया बड़ा बयान कहा मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया सिर्फ टुलस् हैं उनका खुद का कोई विवेक नहीं, जैसा जैसा मंत्री रविंद्र चौबे और मुख्यमंत्री कहेंगे वैसे वैसे मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया करते हैं वे क्षमा के योग्य है।आज सदन के अंदर जो घटना घटी उसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री रविंद्र चौबे हैं और दूसरा कोई नहीं। अजय चंद्राकर ने काग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री ने उकसाया है । आज मैं विधेयक पर भाषण देकर आया हूं और समर्थन करके आया हूं और मुख्यमंत्री मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उत्तर देते हैं कि नहीं यह प्रमुख बात
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *