रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विधायकों की परफॉर्मेंस पर आई सर्वे रिपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा की गई टिप्पणी को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की फूट का प्रत्यक्ष प्रमाण माना है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री अपने प्रदेश प्रभारी की ही बात से सहमत नहीं है इस बात ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पूनिया जी की बात कोई नहीं सुनता वह महज नाम के प्रभारी हैं असल में छत्तीसगढ़ में किसी और की चलती है।
गुप्ता ने कहा हैरानी की बात है कांग्रेस के मंत्री सार्वजनिक रूप से अपने प्रदेश प्रभारी की बात से असहमति जता रहे हैं पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी का दायित्व छोड़ देना चाहिए, क्योंकि जब उन्हीं के मंत्री उनकी बात नहीं मानते उनकी बातों को खारिज कर रहे हैं सार्वजनिक रूप से उनका अपमान कर रहे हैं तो केवल नाम के लिए प्रभारी बने रहने का क्या फायदा।