नरेन्द्र मोदी, शाह हिमांचल भाजपा अध्यक्ष के आचरण के लिये देश से माफी मांगे : धनंजय
HNS24 NEWS April 16, 2019 0 COMMENTS
छत्तीसगढ़ : रायपुर 15 अप्रैल 2019 हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के द्वारा मंच से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग किये जाने की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा यही है भाजपा का असभ्य संस्कार राजनीति में इतना अध पतन कभी नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेता हार के बौखलाहट में विपक्षी दल के शीर्ष नेता के खिलाफ मां-बहन की गालियों का प्रयोग कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से देशभर के भाजपा नेताओं के आचरण और उनकी भाषा से समूचा देश शर्मसार हो रहा है। देश के लोगों ने अभी नारी शक्ति मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि मनाया है। नवरात्रि के दूसरे दिन ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा हुआ व्यक्ति एक नारी के लिये अपमानजनक और घृणित तथा सभ्यसमाज द्वारा अस्वीकार्य शब्दों का प्रयोग कर पूरे देश की नारियों का अपमान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अपने प्रदेश अध्यक्ष से इस आचरण के लिये देश से माफी मांगे और हिमांचल भाजपा अध्यक्ष को बर्खास्त करें। ऐसा अभद्र व्यक्ति राजनीति क्या समाज में भी खुले रहने लायक नहीं है। उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के असभ्य आचरण के बाद भाजपा के प्रवक्ता, कांग्रेस प्रवक्ताओं को किस मुंह से संस्कार की पाठ पढ़ा रहे है। हिमाचल की तरह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी संस्कार विहीन हो चुके हैं। भाजपा सोशल मीडिया से लेकर चुनावी सभा में भी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति असभ्य आचरण का प्रदर्शन कर चुकी है। 60 महीने की मोदी सरकार की विफलता, वादाखिलाफी से नाराज जनता के सामने जाने से भाजपा के नेता घबरा रहे हैं, ऐसे में मंचों के माध्यम से भाजपा के नेता फूहड़ता प्रस्तुत कर विपक्षी दलों को छोटा साबित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के मर्यादाओं के विपरीत है। भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है यह स्पष्ट हो गया है जनता भाजपा के असभ्य आचरण को 60 महीने से देख रही है। सवाल पूछने पर किस प्रकार जनता के साथ दुर्व्यवहार भाजपा का नेता करते हैं यह किसी से छुपा नहीं है।
RELATED ARTICLES
R.O.No: 13207/42

R.O.No: 13129/135

Recent Posts
- मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी होगी 04 मई को
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ऑनलाइन फैशन ब्रांड SizeUp कंपनी के प्रमुख से की मुलाक़ात
- सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया