धनतेरस की खरीदारी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बाजार , जमकर की खरीदारी

Chhattisgarh

रायपुर : अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। अपने इसी अंदाज को कायम रखते हुए आज  दिवाली की खरीदारी करने निकले।आज धनतेरस के शाम अचानक रायपुर के गोल बाजार पहुंचे और गोलबाजार के गुप्ता गली में स्थानीय को कुम्हारों से मिट्टी के दिए और मटकी खरीदी। इस मौके पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को लौंग इलायची खिलाकर उनका अभिवादन किया ।

मुख्यमंत्री ने दिवाली पूजन की सामग्री भी खरीदी। इस दौरान उन्होंने खरीददारी करते समय तोल मोल करते दिखाई दिए। दिवाली की त्यौहार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुजराती मिष्ठान भंडार से दिवाली की मिठाई, ऑरेंज बर्फी, मिल्क केक और फल्ली दाने की चक्की भी खरीदी। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली त्यौहार के अवसर पर जमकर खरीद दारी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई खरीदी करने से पहले उसका स्वाद चखा और उसके बाद  ही खरीदी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक विकास उपाध्याय विधायक कुलदीप जुनेजा और रायपुर महापौर भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *