रायपुर: मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का शोक संदेश ,मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर दुखी हूँ। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ आज मौन हो गई।देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा।देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं श्री अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ है।दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजली।