गणेश विषर्जन के दौरान चाकू लेकर लोगो को डराते पकड़ाया युवक, की गई आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही

Uncategorized

रायपुर : राजधानी के टिकरापारा थाना पुलिस की कार्यवाही,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) डी सी पटेल, के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश चौधरी के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अवैध हथियार रखकर अपराध कारित करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के तहत् टिकरापारा पुलिस ने श्री गणेश जी के विसर्जन के दौरान चाकू लेकर लोगो को आतंकित करते हुये एक युवक को पकड़ा है..!
दिनॉक 11.09.2022 के प्रातः 11 बजे संतोषी नगर के पास गणेश विसर्जन करने जा रही भीड़ में एक व्यक्ति राहुल नागरची पिता द्वारिका नागरची उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा पारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर के द्वारा भीड़ में मौजूद लोगो को चाकू दिखाकर लहराकर भयभीत करते हुए पकड़ा गया । आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 525/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसे ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
थाना – टिकरापारा जिला – रायपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 525/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
आरोपी का नाम व पताः- राहुल नागरची पिता द्वारिका नागरची उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा पारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *