रायपुर : कल 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है वीआईपी रोड पर भाजपा का झंडा बांधकर जगह-जगह में पोस्टर बैनर लगाया गया है , पेड़ के डगलियों में पीएम और नड्डा की फोटो भी लटकाया गया है । वीआईपी रोड किनारे लगे पेड़ों के डगालियों में लटकाएं है फोटो।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की आगमन की स्वागत भाजपा अनोखी तरीके से करना चाहते हैं । एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत करने की तैयारी पूरी है । राष्ट्रीय नेता नड्डा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता में काफी उत्साह का माहौल है।
बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे जेपी नड्डा भाजपा के कार्यालय में बैठक भी लेंगे। संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे और 2023 के चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
