रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़े हर्ष का विषय हैं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर होने जा रहा हैं। जैसा की आप सभी को विदित हैं कि 9 सितंबर को जगत प्रकाश नड्डा का आगमन होना हैं, जिसे लेकर प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करने, उनके मार्गर्शन और उद्बोधन सुनने उत्साहित हैं और प्रदेशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं। हमारी तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक, विधानसभा स्तरीय बैठक पूर्ण हो चुकी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ के लंबे समय तक प्रभारी रहे हैं और हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ काम करने व बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्राप्त हुआ हैं। मा. जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ के एक एक कार्यकर्ता के साथ आत्मीय जुड़ाव रहा हैं और वे प्रायः प्रायः सभी कार्यकर्ताओं से परिचित हैं।
जगत प्रकाश नड्डा का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आगमन हो रहा हैं और यह हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का ऐतिहासिक आत्मीय और छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप स्वागत के लिए हम सभी तैयार हैं।
1. जगत प्रकाश नड्डा का आगमन 9 सितंबर की सुबह 11बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में होगा।
2. स्वामी विवेकानंद(माना) विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गण राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य आत्मीय व परंपरागत अंदाज में भी स्वागत करेंगे।
3. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलग अंदाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे व मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले की अगुवाई भाजयुमो के कार्यकर्ता करेंगे और माना विमानतल से पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा पहुंचेंगे।
4. पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का काफिला भव्य रोड शो के रूप में प्रस्थान करेगा जहां रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप परंपरागत अंदाज में आत्मीय स्वागत करेंगे, पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद से स्वागत के साथ रोड शो भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न होगा और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होंगे, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
5. कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रस्थान करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक व सांसदों की बैठक लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आप सभी प्रेस के मित्रों से भी चर्चा करेंगे जिसकी विधिवत सूचना भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा आप सभी को दे दी जायेगी।