रायपुर से रांची वापस पहुंचे झारखंड के विधायक , सदन में आज विश्वासमत पेश करेगी गठबंधन सरकार

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर : झारखंड में सत्ताधारी महागठबंधन के विधायक सोमवार को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने मे-फेयर रिसॉर्ट से रांची के लिए रवाना हुए। सरकार गिराने के लिए विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को नवा रायपुर स्थित रिसॉर्ट में लाया गया था।
बताया जा रहा है कि दोपहर 3.45 बजे नवा रायपुर के मे-फेयर रिसॉर्ट से बसों में बिठाकर रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्‌डे ले जाया गया। वहां एक एयर इंडिया के विशेष विमान से विधायकों और पदाधिकारियों सहित 35 लोग रांची रवाना हुए। सभी विधायकों को रांची में ही किसी एक ही स्थान पर ठहराया जाएगा। रात में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके साथ चर्चा भी करेंगे। सोमवार की सुबह सत्तापक्ष के सभी विधायक एकसाथ विधानसभा पहुंचेंगे। वहां सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत सिद्ध करेगी।
30 अगस्त को आए थे रायपुर
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सत्तारूढ़ संप्रग गठबंधन के कुल 32 विधायकों को 30 अगस्त को रायपुर के मे-फेयर रिसॉर्ट ले जाया गया था। इनमें से चार गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए रांची लौटे थे। झारखंड के विधायक 6 दिन यहां ठहरने के बाद रांची पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *