सीवायएफ ने मुख्यमंत्री बघेल का किया सम्मान

Uncategorized

रायपुर, 12 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से कल सोमवार को यहां उनके निवास कार्यालय में क्रिश्चियन यूथ फैलोशिप 96 बैच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की।

सीवाएफ ने जांजगीर-चांपा के पिहरिद गांव के राहुल साहू की जिंदगी बचाने में मुख्यमंत्री  बघेल के प्रयासों की प्रशंसा कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सीवाएफ ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बैच द्वारा पूर्व में किए व वर्तमान के कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने टीम के समाज सेवा के कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सिविल सर्विसेस की महिला हॉकी टीम कप्तान डॉ. अंजुम रहमान व टीम को भी शुभकामनाएं दीं, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप थ्री में जगह बना कर ट्राफी जीती।  मुख्यमंत्री  बघेल से मुलाकात के दौरान सीवाएफ के  ज़ॉन राजेश प़ॉल, राजेश लाल,  सुदेश दास,  रचना काल्टन,  रूचि धर्मराज,  मंजूल राशि जॉन,  सुहैल अहसान,  कुलदीप सिंह,  विनोद लाल,  शोमरोन केजू,  जेनिस दयाल,  रीना अहसान,  सालेम सिंग,  दीपक गिडियन,  मनीष दयाल,  फ्रेंकी मैनुएल और  प्रमोद लाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *