मुख्यमंत्री बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

Uncategorized

रायपुर, 03 जुलाई 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर लैंडस्लाइड में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। भिलाई नेहरू नगर (पूर्व) निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल श्री कपिल देव पांडेय मणिपुर के नोनी जिले की रेल परियोजना की सुरक्षा में तैनात गोरखा राइफल्स की कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान भू-स्खलन होने से वे शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनके परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

लेफ्टिनेंट कर्नल  कपिल देव पांडेय के परिवार में उनकी माता कुसुम पांडेय (माता), उनकी धर्मपत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. छवि पांडेय, बहन भावना पांडेय और  कंचन अग्रवाल तथा दो बेटे हैं। भावना पाण्डेय जो और न्यू प्रेस क्लब भिलाई की अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *