बड़ी खबर: 27 को प्रदेश की हर विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध यूपी, बिहार,बंगाल से लेकर अन्य प्रदेशों में होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी किया जाएगा। इस बार केंद्र के खिलाफ राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी यह विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरेगी। 27 जून को प्रदेश की हर विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एआईसीसी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ मे अग्निपथ के खिलाफ प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सत्याग्रह के माध्यम से विरोध करने की तैयारी है।
अग्निपथ के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए है। केंद्र की इस योजना के खिलाफ बगावत की शुरुआत युवाओं ने सबसे पहले बिहार में की थी। वहां हजारों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बसों, ट्रेनों को फूंक दिया था। दरअसल केंद्र ने सेना में भर्ती के लिए जो योजना बनाई है वह सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को बिल्कुल नहीं भा रही है। इस योजना में आठवीं-दसवीं पढ़े युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है। इसके बाद केवल 25 प्रतिशत को काम पर रखकर बाकी 75 प्रतिशत को बाहर करने का प्रावधान है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल इसके विरोध में खुलकर सामने है। छत्तीसगढ़ में इस योजना को लेकर अब तक कोई खास विरोध नहीं है, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी 27 जून को प्रदेश के सभी जिलों में इसके खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है।
दिल्ली में सत्याग्रह,प्रदेश के कांग्रेसियों के साथ राहुल-प्रियंका
उधर दिल्ली में एआईसीसी के आह्वान पर अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह के लिए पंहुचे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की है। इस दाैरान मंत्री टीएस सिंहदेव, जयसिंह अग्रवाल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई अन्य नेता माैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *